Delhi: दिल्ली में गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दिन में तेज धूप की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है, जिससे आम जनजीव
Delhi: दिल्ली में गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दिन में तेज धूप की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में गर्मी और ज्यादा बढ़ सकती है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होगा।
तापमान में कितनी बढ़ोतरी होगी
India Meteorological Department (IMD) के अनुसार, अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 15 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। वीकेंड यानी 18-19 अप्रैल तक पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है और आने वाले दिनों में यह 41 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आने वाले दिनों का मौसम कैसा रहेगा
IMD का कहना है कि अगले सात दिनों तक तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलेगी, जिससे गर्मी का अहसास ज्यादा होगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है। तापमान का अनुमान नीचे दी गई टेबल में देखें:
| तारीख |
संभावित अधिकतम तापमान |
| 15 अप्रैल 2026 |
39°C |
| 18-19 अप्रैल 2026 |
40°C से ऊपर |
| 22-25 अप्रैल 2026 |
41-43°C |
गर्मी से बचने के लिए क्या करें
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि दोपहर के समय बिना वजह बाहर निकलने से बचें। शरीर में पानी की कमी न होने दें और खूब पानी पिएं। गर्मी से बचने के लिए हल्के रंग के सूती कपड़े पहनना बेहतर रहेगा।