Delhi में आज और कल बारिश के आसार, 60 km/h की रफ्तार से चल सकती है हवा

Delhi: दिल्ली के लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने आज और कल राजधानी में बारिश होने की संभावना जताई है। लंबे समय से उमस और गर्मी झेल रहे लोगों को अब इस बारिश से ठंडक मिल सकती है। दिल्ली में आधिकारिक तौर पर मानसून

Delhi: दिल्ली के लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने आज और कल राजधानी में बारिश होने की संभावना जताई है। लंबे समय से उमस और गर्मी झेल रहे लोगों को अब इस बारिश से ठंडक मिल सकती है।

दिल्ली में आधिकारिक तौर पर मानसून आ चुका है, लेकिन अच्छी बारिश न होने की वजह से लोग अब भी परेशान थे। शुक्रवार को तो गर्मी का स्तर इतना ज्यादा था कि महसूस होने वाला तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। उमस के कारण लोगों का हाल बेहाल था।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में बारिश के साथ-साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा, आगे भी कुछ समय तक बूंदाबांदी का दौर जारी रहने की उम्मीद है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलेगा।