Delhi में भारी बारिश का Orange Alert, IMD ने दी चेतावनी, कई इलाकों में जलभराव से थमी रफ्तार
Delhi: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मानसून की भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार, 10 जुलाई को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए Orange Alert जारी किया है। शहर में सुबह से ही बादल छाए रह
Delhi: राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मानसून की भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार, 10 जुलाई को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए Orange Alert जारी किया है। शहर में सुबह से ही बादल छाए रहे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम खुशनुमा बना हुआ है।
बीते गुरुवार को हुई मूसलाधार बारिश ने दिल्ली के जनजीवन को काफी प्रभावित किया। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और मुनिरका जैसे इलाकों में भारी जलभराव की वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। हालात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को पानी निकासी के तुरंत इंतजाम करने के निर्देश दिए। वहीं, PWD मंत्री Parvesh Sahib Singh ने कंट्रोल रूम से मानसून की तैयारियों की समीक्षा की।
मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर और शाम के समय कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन शाम तक बारिश की रफ्तार कम होने की उम्मीद है। इसके अलावा, दिल्ली की हवा में सुधार देखा गया है। गुरुवार को AQI 48 दर्ज किया गया, जो साल 2026 का सबसे कम स्तर है और यह इस साल का पहला ‘Good’ AQI वाला दिन रहा। शुक्रवार सुबह 9 बजे AQI 54 दर्ज किया गया जो संतोषजनक श्रेणी में है।
भारी बारिश और बिजली कड़कने के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। IMD ने लोगों से अनावश्यक यात्रा न करने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने और बिजली के उपकरणों को अनप्लग करने की सलाह दी है। इससे पहले गुरुग्राम पुलिस ने भी जलभराव और ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए निजी दफ्तरों को वर्क-फ्रॉम-होम लागू करने का सुझाव दिया था।