Delhi में फिर शुरू हुई बारिश, IMD ने 21 और 22 जुलाई के लिए जारी किया Yellow Alert
Delhi: दिल्ली में सोमवार सुबह से ही मौसम बदल गया है और बारिश ने दस्तक दे दी है। साउथ दिल्ली समेत कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखी गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली
Delhi: दिल्ली में सोमवार सुबह से ही मौसम बदल गया है और बारिश ने दस्तक दे दी है। साउथ दिल्ली समेत कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखी गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है।
India Meteorological Department (IMD) ने बताया कि सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सुबह और दोपहर के समय गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी रफ्तार 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। शाम और रात के समय भी हल्की बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने 21 और 22 जुलाई के लिए दिल्ली में Yellow Alert जारी किया है। इन दो दिनों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ भारी बौछारें गिर सकती हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में मॉनसून की गतिविधियां तेज हैं, जिसकी वजह से दिल्ली में 23 जुलाई तक बारिश जारी रहने की उम्मीद है। 23 जुलाई को कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।
तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो सामान्य से 2-3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। अगले 24 घंटों में तापमान में 3 से 5 डिग्री की और गिरावट आ सकती है। वर्तमान में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिससे NCR के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे इलाकों में भी मौसम का असर दिखेगा।