Delhi में 10 जुलाई तक आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 kmph की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
Delhi: राजधानी दिल्ली में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शनिवार दोपहर को हुई हल्की से मध्यम बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है, लेकिन अब अगले कुछ दिनों तक मौसम और ज्यादा बिगड़ सकता ह
Delhi: राजधानी दिल्ली में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शनिवार दोपहर को हुई हल्की से मध्यम बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है, लेकिन अब अगले कुछ दिनों तक मौसम और ज्यादा बिगड़ सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 10 जुलाई तक आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है।
India Meteorological Department (IMD) ने दिल्ली के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसका मतलब है कि लोगों को मौसम की स्थिति के प्रति जागरूक रहना चाहिए। वहीं, 4 जुलाई को दिल्ली के कुछ हिस्सों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ भी जारी किया गया था, जो तेज बारिश की चेतावनी देता है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं का अलर्ट है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 kmph तक पहुंच सकती है, जबकि सामान्य तौर पर 30-40 kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
IMD के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया कि 5 जुलाई यानी रविवार से बारिश की गतिविधि और बढ़ने की संभावना है। वैज्ञानिकों का मानना है कि बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश का यह दौर 9 जुलाई तक बना रहेगा। दिल्ली में इस बार मानसून 2 जुलाई को पहुंचा, जो सामान्य तारीख 27 जून के मुकाबले पांच दिन की देरी से था।
रविवार 5 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। आने वाले पूरे हफ्ते दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी, जिससे सड़कों पर जलभराव जैसी समस्याएं हो सकती हैं।