Delhi में कभी धूप तो कभी बादल, दोपहर बाद बदल सकता है मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी
Delhi: राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल रहा है। आज दिन भर कभी धूप खिलेगी तो कभी बादल छाए रहेंगे। भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दोपहर के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ स
Delhi: राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल रहा है। आज दिन भर कभी धूप खिलेगी तो कभी बादल छाए रहेंगे। भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दोपहर के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।
IMD ने 15 जुलाई के लिए तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि मौसम विभाग ने अगले 6-7 दिनों तक बारिश होने की संभावना से इनकार कर दिया है। इसका मतलब है कि दिल्लीवालों को एक बार फिर तेज गर्मी और तपिश झेलनी पड़ेगी।