Delhi में उमस का टॉर्चर, 41 डिग्री तापमान के बीच महसूस हुई 48 डिग्री की गर्मी, IMD ने जारी किया Yellow Alert

Delhi: राजधानी दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन हवा में नमी ज्यादा होने की वजह से लोगों को 48.4 डिग्री जैसी भीषण

Delhi: राजधानी दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन हवा में नमी ज्यादा होने की वजह से लोगों को 48.4 डिग्री जैसी भीषण गर्मी महसूस हुई। सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे रात के समय भी राहत नहीं मिली।

India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक, आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव आ सकता है। रविवार को दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहने, गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, मंगलवार (30 जून) और बुधवार (1 जुलाई) के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। उम्मीद है कि इन दिनों बारिश बढ़ेगी, जिससे तापमान गिरकर 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, 27 जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक गया और न्यूनतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शुक्रवार रात को हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

गर्मी के साथ-साथ दिल्ली की हवा भी खराब बनी हुई है। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 165 दर्ज किया गया है, जिसे ‘खराब’ श्रेणी में रखा गया है। इसमें PM 2.5 का स्तर 165 और PM 10 का स्तर 135 रहा है।