Delhi में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi: राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने वाला है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 21 जून को शहर में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है जिस

Delhi: राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने वाला है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 21 जून को शहर में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट आएगी।

India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ बिजली कड़कने और तूफान आने की संभावना है। दोपहर या शाम के समय हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है, जो झोंकों के रूप में 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। IMD ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश की वजह से निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है, जिससे ट्रैफिक जाम और विजिबिलिटी कम होने जैसी समस्याएं आ सकती हैं। साथ ही, तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने या बिजली और संचार लाइनों को नुकसान पहुंचने का खतरा भी बना हुआ है।

आने वाले दिनों की बात करें तो 26 जून तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश और आंधी चलती रहेगी। इससे अगले चार दिनों तक तापमान में और कमी आने की उम्मीद है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून जो 8 जून से रुका हुआ था, अब 23 जून से फिर रफ्तार पकड़ेगा। दिल्ली में मानसून के आधिकारिक तौर पर जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचने की संभावना है, जो कि सामान्य तारीख 27 जून से थोड़ा देरी से है।