Delhi में 9 जुलाई तक भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, IMD ने दी बिजली गिरने की चेतावनी
Delhi: दिल्ली में मानसून की एंट्री 2 जुलाई को हो चुकी है, लेकिन अब तक वैसी तेज बारिश नहीं हुई जिसका इंतजार लोग कर रहे थे। अब मौसम विभाग ने एक नया अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक 5 जुलाई से 9 जुलाई के बीच राजधानी में आं
Delhi: दिल्ली में मानसून की एंट्री 2 जुलाई को हो चुकी है, लेकिन अब तक वैसी तेज बारिश नहीं हुई जिसका इंतजार लोग कर रहे थे। अब मौसम विभाग ने एक नया अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक 5 जुलाई से 9 जुलाई के बीच राजधानी में आंधी, तूफान और भारी बारिश होने की पूरी संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और स्काईमेट वेदर के अनुसार, 5 जुलाई से बारिश की रफ्तार बढ़ेगी और 6 तथा 7 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि मानसून ट्रफ पंजाब से उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक फैला है, जो 5 जुलाई तक उत्तर की ओर बढ़ेगा। इसकी वजह से दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के इलाकों में बारिश का एक नया दौर शुरू होगा।
अगले पांच दिनों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है। इस मौसम की वजह से शहर की यातायात व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों जैसे लक्ष्मी नगर, आनंद विहार, वेस्ट विनोद नगर, मालवीय नगर, कनॉट प्लेस, अक्षरधाम, अशोक नगर, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, चांदनी चौक, हौज खास, ग्रेटर कैलाश और बांग्ला साहिब गुरुद्वारा के पास भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
तापमान की बात करें तो 4 जुलाई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि, 5 से 9 जुलाई के बीच तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री तथा न्यूनतम 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।