Delhi में आंधी-बारिश से मौसम बदला, तापमान में 14 डिग्री तक की गिरावट, IMD ने जारी किया Red Alert
Delhi: राजधानी दिल्ली और NCR में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और बारिश की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। इस मौसम बदलाव के कारण शहर के अलग-अलग इलाकों में पारा 4 से 14 डिग्री सेल्सियस
Delhi: राजधानी दिल्ली और NCR में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और बारिश की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। इस मौसम बदलाव के कारण शहर के अलग-अलग इलाकों में पारा 4 से 14 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है।
India Meteorological Department (IMD) ने दिल्ली के लिए Red Alert जारी किया था। मौसम विभाग ने तेज आंधी, बिजली कड़कने और भारी बारिश की चेतावनी देते हुए जिला अधिकारियों और डिजास्टर मैनेजमेंट टीम को अलर्ट रहने को कहा था। मंगलवार शाम तक दक्षिण-पूर्व दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कुछ हिस्सों में 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान था।
इस आंधी का असर हवाई यातायात पर भी दिखा। Palam Airport पर दोपहर करीब 2:30 बजे विजिबिलिटी 6,000 मीटर से घटकर अचानक 800 मीटर रह गई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि यह स्थिति प्री-मानसून सेटअप की वजह से बनी, जिसमें सतह का तापमान अधिक था और एक वेदर डिस्टर्बेंस करीब आ रहा था।
तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो Ayanagar में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई, जहां पारा 40.6°C से गिरकर 25.7°C पर आ गया। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.1°C और न्यूनतम तापमान 26.8°C दर्ज किया गया। हालांकि, सोमवार को धूल भरी आंधी की वजह से हवा की क्वालिटी खराब हुई और AQI 228 के स्तर पर पहुंच गया था।
IMD ने साफ किया है कि मुंबई में मानसून आ चुका है, लेकिन दिल्ली में अभी मानसून पूरी तरह नहीं पहुंचा है और यह प्री-मानसून गतिविधि है। आने वाले 24 से 26 जून तक दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38°C से 41°C के बीच रह सकता है।