Delhi में उमस वाली गर्मी से लोग बेहाल, Yamuna का जलस्तर बढ़ा; IMD ने कहा अगले कुछ दिन बारिश की उम्मीद कम

Delhi: राजधानी दिल्ली में इन दिनों उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हवा में नमी बढ़ने की वजह से तापमान भले ही कम दिखे, लेकिन शरीर को महसूस होने वाली गर्मी यानी हीट इंडेक्स 45 डिग्री के पार पहुंच गया है।

Delhi: राजधानी दिल्ली में इन दिनों उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हवा में नमी बढ़ने की वजह से तापमान भले ही कम दिखे, लेकिन शरीर को महसूस होने वाली गर्मी यानी हीट इंडेक्स 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। ऊपर से मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बड़ी बारिश की संभावना कम जताई है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।

India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक, 13 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि, हवा में 56 प्रतिशत नमी होने के कारण लोगों को 41 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी महसूस होगी। IMD ने साफ किया है कि अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। शहर में कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन भारी बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं लोगों को थोड़ी राहत दे सकती हैं।

गर्मी के साथ-साथ अब Yamuna नदी के जलस्तर ने भी चिंता बढ़ाई है। पहाड़ों में हो रही भारी बारिश की वजह से हथिनीकुंड बैराज से काफी पानी छोड़ा गया है। इस वजह से दिल्ली में पुराने रेलवे ब्रिज (ORB) के पास नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। 12 जुलाई की सुबह तक यह 204.05 मीटर तक पहुंच गया था, जो खतरे के निशान के काफी करीब है।

दिल्ली सरकार के Flood Control Room के अधिकारियों ने बताया कि यह मानसून का सामान्य बहाव है और फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। प्रशासन लगातार जलस्तर पर नजर रख रहा है। हालांकि, नदी के बढ़ते जलस्तर के बावजूद प्रदूषण की समस्या वैसी ही बनी हुई है और कालिंदी कुंज घाट के पास पानी में सफेद जहरीला झाग देखा गया है।