Delhi में आज और कल पानी की किल्लत, कई इलाकों की सप्लाई रहेगी बाधित; देख लें प्रभावित क्षेत्रों की लिस्ट
Delhi: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज और कल पानी की भारी किल्लत रहने वाली है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने बताया है कि पाइपलाइनों की मरम्मत और इंटरकनेक्शन के काम की वजह से सोमवार और मंगलवार को पानी की सप्लाई प्रभावित होग
Delhi: राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज और कल पानी की भारी किल्लत रहने वाली है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने बताया है कि पाइपलाइनों की मरम्मत और इंटरकनेक्शन के काम की वजह से सोमवार और मंगलवार को पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत के हिसाब से पानी स्टोर कर लें और इसका सावधानी से इस्तेमाल करें।
यह व्यवधान 6 जुलाई, 2026 को सुबह 10:00 बजे से शुरू होकर 7 जुलाई, 2026 को शाम 4:00 बजे तक रहेगा। कुछ इलाकों में यह असर 30 घंटे तक देखा जा सकता है। सोनिया विहार जल उपचार संयंत्र (WTP) में रखरखाव के काम की वजह से 6 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से करीब आठ घंटे तक सप्लाई बाधित रहेगी। यह पूरा काम दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेशानुसार किया जा रहा है, ताकि तैमूर नगर और महारानी बाग नाले के विस्तार के साथ जलभराव की समस्या को सुलझाया जा सके।
दिल्ली जल बोर्ड और NDMC ने स्पष्ट किया है कि खिजराबाद गांव और तैमूर नगर नाले के पास नई पाइपलाइन को जोड़ने और दक्षिण दिल्ली मुख्य पाइपलाइन के रखरखाव के कारण यह कदम उठाना पड़ा है। जिन लोगों को पानी की सख्त जरूरत होगी, उनके लिए जल टैंकर उपलब्ध रहेंगे। इसके लिए लोग कंट्रोल रूम और आपातकालीन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रभावित होने वाले प्रमुख इलाके:
| क्षेत्र | प्रमुख इलाके |
|---|---|
| दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिल्ली | ग्रेटर कैलाश, मालवीय नगर, लाजपत नगर, सरिता विहार, हौज खास, गुलमोहर पार्क, ग्रीन पार्क, महरौली, वसंत कुंज, सीआर पार्क, ओखला, जाकिर नगर, बाटला हाउस, सिद्धार्थ एन्क्लेव, आश्रम, निजामुद्दीन |
| लुटियंस दिल्ली और मध्य दिल्ली | गोल्फ लिंक्स, भारती नगर, लोधी एस्टेट, खान मार्केट, पृथ्वीराज रोड, शाहजहां रोड, दिल्ली हाईकोर्ट क्षेत्र, पंडारा रोड, जोर बाग, जनपथ, किदवई नगर, राष्ट्रपति भवन, सफदरजंग एयरपोर्ट क्षेत्र |
| पूर्वी दिल्ली | पटपड़गंज, सीजीडब्ल्यू ग्राम और आस-पास के क्षेत्र |