Delhi: दिल्ली के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को अगले दो दिन पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जरूरी मरम्मत कार्य चलने की वजह से 15 और 16 अप्रैल को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। दि
Delhi: दिल्ली के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को अगले दो दिन पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जरूरी मरम्मत कार्य चलने की वजह से 15 और 16 अप्रैल को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को पहले से तैयारी रखने की सलाह दी है।
किन इलाकों में पानी की सप्लाई रहेगी बंद
इस मरम्मत कार्य की वजह से दिल्ली के कई प्रमुख रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में पानी नहीं आएगा। प्रभावित होने वाले मुख्य क्षेत्र नीचे दिए गए हैं:
- करोल बाग, पटेल नगर (पूर्व और पश्चिम) और कमला नगर
- सिविल लाइंस, शक्ति नगर और पहाड़गंज
- पुराना और नया राजेंद्र नगर, बलजीत नगर और प्रेम नगर
- इंदरपुरी, एनडीएमसी कॉलोनियां और हिंदू राव अस्पताल क्षेत्र
- दिल्ली छावनी और दक्षिण दिल्ली के कुछ हिस्से
पानी की समस्या होने पर क्या करें
दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने बताया है कि यह रखरखाव कार्य सिस्टम को सही से चलाने के लिए बहुत जरूरी है। बोर्ड ने निवासियों से अपील की है कि वे जरूरत के हिसाब से पानी पहले से जमा कर लें और इसका इस्तेमाल सोच-समझकर करें। अगर किसी इलाके में पानी की बहुत ज्यादा कमी होती है, तो लोग दिल्ली जल बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर कॉल करके पानी के टैंकर की मांग कर सकते हैं।
मरम्मत कार्य और प्लांट की स्थिति
चंद्रावल वाटर वर्क्स-II पंप हाउस का शटडाउन 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। अधिकारियों का कहना है कि इस बार का असर पिछले महीने के मुकाबले कम होगा। पिछले महीने पंप रूम में बाढ़ आने से मोटरें खराब हो गई थीं, जिससे काफी दिक्कत हुई थी। बता दें कि यह प्लांट शहर के सबसे पुराने प्लांट्स में से एक है और यहाँ अक्सर पाइपलाइन लीक जैसी समस्याएँ आती रहती हैं।