दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, पानी की सप्लाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। इसके तहत उत्तम नगर टर्मिनल के पास काली बस्ती और DDA पार्क के पास पुरानी 1200 mm की पाइपलाइन को हटाकर नई 1000 mm और 700 mm की पाइपलाइन जोड़ी जा रही है। इसी काम की वजह से सप्लाई रोकनी पड़ी है।
इस कटौती से पश्चिम दिल्ली की कई कॉलोनियां प्रभावित होंगी। प्रभावित इलाकों की लिस्ट नीचे दी गई है:
| प्रमुख प्रभावित इलाके |
अन्य प्रभावित क्षेत्र |
| Uttam Nagar, Dwarka, Janakpuri, Paschim Vihar |
Udyog Nagar DSIIDC, Jwalapuri R Block, GH-12, Rishal Garden, Chander Vihar |
| Ranholaa Baprola, Jai Vihar GOC, Chanchal Park, LIG Flats Hastal |
Press Enclave, Hastal Vihar, Vikas Nagar GOC, Om Vihar (Phase 1-5) |
| Mohan Garden, D.K. Road, Shakti Vihar, Anand Vihar, Gurpreet Nagar |
Dal Mill Road, Yadav Enclave, Roop Vihar, Mehta Enclave, Gupta Enclave |
| Sishram Park, E Block East Uttam Nagar, Indra Park Extension |
Ram Dutt Enclave, Jain Park, Matiala Extension, Sukhi Ram Park, Nanhey Park |
| Maharani Enclave, Ram Chander Enclave, Pratap Enclave, Shiv Nagar, Rajan Vihar |
L1, L2, L3 Blocks और Fish Market एरिया |
दिल्ली जल बोर्ड ने जरूरी जरूरतों के लिए पानी के टैंकरों का इंतजाम किया है। अगर किसी को पानी की सख्त जरूरत हो, तो वे सेंट्रल कंट्रोल रूम के नंबर 1916 या 011-23938495 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा Nangloi, Najafgarh, Madhu Vihar और Budhela फिलिंग पॉइंट के इमरजेंसी नंबर भी जारी किए गए हैं।