Delhi के 75 से ज्यादा इलाकों में 30 घंटे नहीं आएगा पानी, DJB ने जारी की लिस्ट, देख लें अपना एरिया

Delhi: दिल्ली के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को आने वाले दिनों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने शहर के 75 से अधिक इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रखने का फैसला किया है। यह कटौती 6 जुलाई 2

Delhi: दिल्ली के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को आने वाले दिनों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने शहर के 75 से अधिक इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रखने का फैसला किया है। यह कटौती 6 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी और 7 जुलाई 2026 की शाम 4:00 बजे तक जारी रहेगी।

जल बोर्ड के मुताबिक, यह कदम पानी की सप्लाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है। खिजराबाद गांव और तैमूर नगर ड्रेन के पास एक नई 1500 मिमी व्यास की पाइपलाइन (GK Main) को मौजूदा नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है। यह पूरा काम दिल्ली हाई कोर्ट के आदेशों के बाद किया जा रहा है। बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से पानी जमा कर लें और उसका इस्तेमाल सोच-समझकर करें।

इन इलाकों में रहेगा असर

सप्लाई बाधित होने से कई प्रमुख यू.जी.आर. के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र प्रभावित होंगे। जिन इलाकों में पानी नहीं आएगा उनकी जानकारी नीचे दी गई है:

यू.जी.आर. (UGR) प्रभावित इलाके
सरिता विहार सरिता विहार के सभी पॉकेट्स (J, K, L) और ESI अस्पताल क्षेत्र
अपोलो जसोला गांव, जसोला विहार, अली विहार, मदनपुर खादर, बदरपुर, मितापुर और जैतपुर
सराय काले खां सराय काले खां गांव, सिद्धार्थ नगर, आश्रम, सनलाइट कॉलोनी-1 और 2, भगवान नगर, किलोकारी, शालीमार, हरि नगर आश्रम और जंगपुरा-बी
जी.के. (साउथ) चिराग दिल्ली, लाडो सराय, कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया, साकेत, खिरकी, हौज रानी, मालवीय नगर, पुष्प विहार, ग्रेटर कैलाश-2, अलकनंदा, सी.आर. पार्क और गढ़ी
जी.के. एम.बी.आर. एशियन गेम्स विलेज, खेल गांव, हौज खास, गुलमोहर पार्क, ग्रीन पार्क और वसंत कुंज के सभी पॉकेट्स

अगर किसी को आपात स्थिति में पानी की जरूरत पड़ती है या पानी के टैंकर मंगवाने होते हैं, तो वे केंद्रीय जल आपातकालीन हेल्पलाइन 1916 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय नंबर 7428040746, 8882809824 और 011-71859657 पर भी संपर्क किया जा सकता है।