Delhi: दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों के लिए पानी की सप्लाई रोकने का अलर्ट जारी किया है। 24 अप्रैल 2026 को पाइपलाइन के काम की वजह से दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक पानी नहीं आएगा। गर्मी और हीटवेव की चेत
Delhi: दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों के लिए पानी की सप्लाई रोकने का अलर्ट जारी किया है। 24 अप्रैल 2026 को पाइपलाइन के काम की वजह से दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक पानी नहीं आएगा। गर्मी और हीटवेव की चेतावनी के बीच यह कटौती लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है।
पानी की सप्लाई कब और क्यों रहेगी बंद?
दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, उत्तम नगर टर्मिनल के पास काली बस्ती और DDA पार्क के पास पुरानी 1200 mm की पाइपलाइन को हटाकर नई 1000 mm और 700 mm की पाइपलाइन जोड़ी जा रही है। इस जरूरी काम के लिए शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:00 बजे से रात 8:00 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। विभाग ने लोगों से सलाह दी है कि वे पहले से पानी जमा कर लें और उसका संभलकर इस्तेमाल करें।
इन इलाकों में होगा असर
इस कटौती से उत्तम नगर और द्वारका समेत पश्चिम दिल्ली के कई इलाके प्रभावित होंगे। प्रभावित मुख्य क्षेत्रों की लिस्ट नीचे दी गई है:
- Uttam Nagar, Dwarka, Janakpuri, Paschim Vihar, Mohan Garden
- Udyog Nagar DSIIDC, Jwalapuri R Block, Chander Vihar, Ranhola Baprola
- Press Enclave, Hastal Vihar, Vikas Nagar GOC, Om Vihar Phase 1-5
- Shakti Vihar, Anand Vihar, Gurpreet Nagar, Dal Mill Road, Roop Vihar
- Mehta Enclave, Gupta Enclave, Sishram Park, Indra Park Extension, Matiala Extension
जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर करें कॉल
अगर किसी इलाके में पानी की बहुत ज्यादा किल्लत होती है, तो लोग टैंकर के लिए इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
| विभाग/केंद्र |
संपर्क नंबर |
| Central Control Room |
011-23938495, 1916 |
| NWS Toll-Free |
18001217744 |
| Nangloi Emergency |
9971325002, 8527995819 |
| Najafgarh Emergency |
8527995818, 9599089236 |
| Madhu Vihar Emergency |
9213975027, 9868619623 |
| Budhela Filling Point |
9650373332 |