Delhi वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के लिए SIR अभियान शुरू, घर बैठे ऑनलाइन भरें फॉर्म, जानिए पूरा तरीका

Delhi: दिल्ली में चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान का मकसद वोटर लिस्ट से गलत नामों को हटाना और सभी पात्र नागरिकों के नाम जोड़ना है। इसके लिए BLO

Delhi: दिल्ली में चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान का मकसद वोटर लिस्ट से गलत नामों को हटाना और सभी पात्र नागरिकों के नाम जोड़ना है। इसके लिए BLO घर-घर जाकर वेरिफिकेशन कर रहे हैं, लेकिन लोग इसे ऑनलाइन भी पूरा कर सकते हैं।

यह अभियान 30 जून 2026 से शुरू हुआ है। BLO 29 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे और फॉर्म भरवाएंगे। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि शहर की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 13,000 से ज्यादा BLO तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी 1 जुलाई को अपना फॉर्म भरकर लोगों से इस प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की।

अगर आप BLO का इंतजार नहीं करना चाहते, तो चुनाव आयोग के वोटर सर्विस पोर्टल (voters.eci.gov.in) या ECINET ऐप के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करना होगा और अपना EPIC नंबर डालना होगा। ध्यान रहे कि आपका मोबाइल नंबर वोटर आईडी से लिंक होना चाहिए, वरना आपको फॉर्म 8 भरना होगा। ई-साइन के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ सकती है, लेकिन यह वैकल्पिक है।

कई लोग EPIC नंबर को लेकर उलझन में रहते हैं। आसान शब्दों में कहें तो EPIC नंबर आपके वोटर आईडी कार्ड पर लिखा 10 अंकों का एक खास कोड होता है। यह आपकी पहचान और नागरिकता का सबूत है और इसी नंबर की मदद से आप ऑनलाइन अपनी डिटेल्स चेक या अपडेट कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीख विवरण
30 जून से 29 जुलाई 2026 BLO द्वारा घर-घर वेरिफिकेशन
5 अगस्त 2026 ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन
5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का समय
7 अक्टूबर 2026 फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी
1 अक्टूबर 2026 पात्रता की तारीख (18 वर्ष या उससे अधिक)