Delhi में वोटर लिस्ट सुधारने की तारीख बढ़ी, 8 अगस्त तक का मिला मौका; 1.20 लाख शिफ्टेड वोटर मिले

Delhi: दिल्ली के लोगों के लिए वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने या सुधार करवाने का एक और मौका मिला है। चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की समय सीमा को बढ़ाकर अब 8 अगस्त तक कर दिया है। यह फैसला उन पात्र मतदाताओं की मद

Delhi: दिल्ली के लोगों के लिए वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने या सुधार करवाने का एक और मौका मिला है। चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की समय सीमा को बढ़ाकर अब 8 अगस्त तक कर दिया है। यह फैसला उन पात्र मतदाताओं की मदद के लिए लिया गया है, जिनका नाम अब तक लिस्ट में नहीं जुड़ पाया था।

चुनाव आयोग की इस मुहिम के दौरान अब तक कई बड़े बदलाव सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि वोटर लिस्ट में 30 हजार से ज्यादा ऐसे लोग शामिल थे जिनकी मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा, 1.20 लाख से ज्यादा ऐसे वोटर मिले हैं जो अब उस इलाके में नहीं रहते और दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं। इन सभी नामों को लिस्ट से हटाने या अपडेट करने की प्रक्रिया चल रही है।

जो लोग अभी तक अपना नाम नहीं जुड़वा पाए हैं, वे 8 अगस्त तक इस प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं। इसके बाद चुनाव आयोग 17 अगस्त को मतदाता सूची का पहला मसौदा (Draft) जारी करेगा, जिससे लोग चेक कर सकेंगे कि उनका नाम लिस्ट में है या नहीं।