Delhi में वोटर लिस्ट अपडेट का काम तेज, 35 लाख से ज्यादा फॉर्म हुए डिजिटल, अब 8 अगस्त तक जमा होंगे प्रपत्र

Delhi: दिल्ली में मतदाता सूची को सही और अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम तेजी से चल रहा है। अब तक 35 लाख से ज्यादा गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा कर लिया गया है। यह दिल्ली के कुल मतदाताओं के करीब 24.

Delhi: दिल्ली में मतदाता सूची को सही और अपडेट करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम तेजी से चल रहा है। अब तक 35 लाख से ज्यादा गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा कर लिया गया है। यह दिल्ली के कुल मतदाताओं के करीब 24.17 प्रतिशत प्रपत्र हैं। निर्वाचन आयोग ने इस पूरी प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के लिए फॉर्म बांटने और जमा करने की समयसीमा अब 8 अगस्त तक बढ़ा दी है।

चुनाव आयोग की टीम ने घर-घर जाकर प्रपत्र बांटने का काम लगभग पूरा कर लिया है, जिसमें 99.71 प्रतिशत फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं। अब बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) मुख्य रूप से भरे हुए फॉर्म को इकट्ठा करने और उन्हें डिजिटल करने पर ध्यान दे रहे हैं। इस काम में Outer North Delhi जिला सबसे आगे रहा है, जहां 40.21 प्रतिशत फॉर्म डिजिटल किए जा चुके हैं।

प्रशासन ने यह समयसीमा इसलिए बढ़ाई है ताकि कोई भी मतदाता छूट न जाए और पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके। BLO द्वारा घर-घर जाकर वेरिफिकेशन का काम, जो 30 जून को शुरू हुआ था, अब 8 अगस्त तक चलेगा।

महत्वपूर्ण तारीख विवरण
8 अगस्त फॉर्म वितरण और संग्रह की आखिरी तारीख
17 अगस्त ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन
17 अगस्त से 16 सितंबर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का समय
8 अक्टूबर आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तिथि
12 या 19 अक्टूबर फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन