Delhi में Voter List बनवाने की तारीख बढ़ी, अब 8 अगस्त तक भर सकते हैं फॉर्म, जानिए पूरी लिस्ट

Delhi: दिल्ली के उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो अब तक अपना नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़वा पाए हैं। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कार्यक्रम की समयसीमा को 12 दिन और बढ़ा दिया है। इस फैसले से अब

Delhi: दिल्ली के उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो अब तक अपना नाम वोटर लिस्ट में नहीं जुड़वा पाए हैं। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कार्यक्रम की समयसीमा को 12 दिन और बढ़ा दिया है। इस फैसले से अब पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल होने का और मौका मिलेगा।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक, दिल्ली में बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन का काम अब 8 अगस्त, 2026 तक चलेगा। पहले इस काम को पूरा करने और फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 29 जुलाई थी। इस अभियान का मुख्य मकसद यह है कि हर योग्य वोटर का नाम लिस्ट में हो और किसी भी गलत व्यक्ति का नाम उसमें न रहे।

वोटर लिस्ट के प्रकाशन को लेकर भी नई तारीखें तय की गई हैं। मसौदा मतदाता सूची (Draft Voter List), जो पहले 5 अगस्त को आने वाली थी, अब 17 अगस्त, 2026 को जारी होगी। इसके बाद सभी सुधारों के साथ अंतिम मतदाता सूची (Final Voter List) 19 अक्टूबर, 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

इस काम को बेहतर तरीके से पूरा करने के लिए चुनाव आयोग ने अधिकारियों के लिए विशेष मानदेय का भी ऐलान किया है। काम के दबाव और प्रकृति को देखते हुए, प्रत्येक BLO और BLO सुपरवाइजर को उनके सालाना वेतन के अलावा 6,000 रुपये का एकमुश्त विशेष मानदेय दिया जाएगा।

आपको बता दें कि दिल्ली के अलावा हरियाणा, आंध्र प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना और कर्नाटक में भी SIR की समयसीमा बढ़ाई गई है। दिल्ली में यह पूरी प्रक्रिया 14 मई या 30 जून से शुरू हुई थी।