Delhi के वसंत कुंज में खुला नाला बना काल, कार फिसलकर गिरने से 20 साल के छात्र की मौत
Delhi: दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ नांगल देवत रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर खुले नाले में जा गिरी, जिससे 20 साल के छात्र यशवेंद्र सिंह की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बारिश की
Delhi: दक्षिण दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ नांगल देवत रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर खुले नाले में जा गिरी, जिससे 20 साल के छात्र यशवेंद्र सिंह की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बारिश की वजह से सड़क पर काफी फिसलन थी।
यशवेंद्र सिंह अमेरिका की इंडियाना यूनिवर्सिटी (केली स्कूल ऑफ बिजनेस) में पढ़ाई कर रहे थे और भारतीय सेना के एक ब्रिगेडियर के बेटे थे। वह छुट्टियों में भारत आए हुए थे और राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल खिलाड़ी भी थे। हादसे के वक्त कार में उनके साथ उनकी एक महिला मित्र भी थी, जो घायल तो हुई लेकिन किसी तरह कार से बाहर निकलने में कामयाब रही।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि नांगल देवत रेड लाइट के पास एक तीखे मोड़ पर कार फिसल गई। कार पहले एक पेड़ से टकराई और फिर खुले नाले में गिरकर पलट गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहाँ लगभग 1 किलोमीटर लंबा नाला खुला पड़ा है, जिसमें न तो कोई सुरक्षा बैरियर है और न ही ढक्कन। लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत की थी, लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया।
दूसरी तरफ DDA का कहना है कि कार की रफ्तार तेज थी। विभाग ने बताया कि नाले को ढकने और स्पीड ब्रेकर लगाने का काम चल रहा था। निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई कि सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा और कंक्रीट के कुछ ढक्कन टूटे हुए थे। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की कानूनी जांच की जा रही है।