Delhi में खुले नाले में कार पलटने से अमेरिका में पढ़ रहे युवक की मौत, महिला मित्र घायल

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ एक कार अनियंत्रित होकर खुले नाले में जा गिरी, जिससे अमेरिका में पढ़ाई कर रहे 20 साल के छात्र यशवेंद्र की जान चली गई। इस हादसे में उनके साथ

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ एक कार अनियंत्रित होकर खुले नाले में जा गिरी, जिससे अमेरिका में पढ़ाई कर रहे 20 साल के छात्र यशवेंद्र की जान चली गई। इस हादसे में उनके साथ कार में सवार उनकी महिला मित्र घायल हो गई हैं।

यह घटना शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 की सुबह वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र के नंगल देवत रेड लाइट के पास हुई। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए हादसे की जानकारी मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कार नाले में पलटी हुई मिली। यशवेंद्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच में पता चला है कि मृतक यशवेंद्र भारतीय सेना के एक अधिकारी के बेटे थे और अमेरिका के एक संस्थान में उच्च शिक्षा ले रहे थे। उनके साथ कार में मौजूद युवती भी उसी संस्थान की छात्रा हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार युवती की थी, लेकिन हादसे के समय उसे यशवेंद्र चला रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, नंगल देवत रेड लाइट के पास एक तीखा मोड़ है। युवती ने अपने बयान में बताया कि सड़क पर फिसलन होने की वजह से यशवेंद्र कार पर नियंत्रण नहीं रख पाए और गाड़ी सीधे खुले नाले में जा गिरी। वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है ताकि हादसे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।