Delhi में उमस बढ़ेगी, Uttarakhand और West Bengal में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Delhi/Uttarakhand/West Bengal: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 जुलाई के लिए अलग-अलग राज्यों में मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। जहां दिल्ली के लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ेगा, वहीं उत्तराखंड और पश्चिम बं
Delhi/Uttarakhand/West Bengal: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 जुलाई के लिए अलग-अलग राज्यों में मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। जहां दिल्ली के लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ेगा, वहीं उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
Delhi में इस हफ्ते भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। IMD के मुताबिक, आसमान में हल्के बादल रहेंगे और दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश या बिजली कड़कने जैसी स्थिति बन सकती है। यहाँ अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मानसून ब्रेक की वजह से उमस बढ़ेगी और अगले पांच दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
Uttarakhand में स्थिति गंभीर हो सकती है। 12 जुलाई को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश, बिजली और तूफान आने की संभावना है। खासकर पौड़ी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों में ज्यादा असर दिखेगा। भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ गया है, जिसके चलते चारधाम यात्रा मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। बता दें कि 11 जुलाई को हुई बारिश से पहले ही 120 सड़कें बंद हो चुकी हैं, जिनमें तीन नेशनल हाईवे भी शामिल हैं।
West Bengal के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी बंगाल के जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरदुआर जिलों में 7 से 20 सेंटीमीटर तक भारी बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिणी बंगाल के मुर्शिदाबाद, नादिया, पूर्वी बर्धमान और बीरभूम जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
इसके अलावा बिहार, असम और मेघालय में भी भारी बारिश का अनुमान है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम और दक्षिण पेनिनसुलर भारत के मैदानी इलाकों में अगले 6 से 7 दिनों तक बारिश की गतिविधियां कम रहने की उम्मीद है।