Delhi में तेज रफ्तार Audi का कहर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, कार छोड़कर भागा ड्राइवर

Delhi: राजधानी के उत्तम नगर इलाके में शनिवार रात एक तेज रफ्तार Audi कार ने जमकर उत्पात मचाया। इस कार ने एक बाइक और एक दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी ड्

Delhi: राजधानी के उत्तम नगर इलाके में शनिवार रात एक तेज रफ्तार Audi कार ने जमकर उत्पात मचाया। इस कार ने एक बाइक और एक दूसरी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर अपनी कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

यह हादसा विकासपुरी के मछली बाजार के पास मुख्य सड़क पर रात करीब 8:02 बजे हुआ। हादसे का शिकार हुए 31 वर्षीय राहुल विकास नगर के रहने वाले हैं। उन्हें तुरंत माता रूप रानी मैगो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। हालत गंभीर होने की वजह से राहुल अभी तक अपना बयान दर्ज नहीं करा पाए हैं।

पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर मौजूद पवन कुमार शर्मा ने बयान दिए, जो रोहिणी सेक्टर-9 के निवासी हैं। जांच में पता चला है कि दुर्घटना में एक Audi कार, एक Honda Elevate SUV और एक Hero Splendor Plus बाइक शामिल थी। पुलिस के मुताबिक Audi कार का रजिस्ट्रेशन नंबर DL4PBC6015 है और यह गुजरात से जुड़ी हो सकती है।

द्वारका के पुलिस उपायुक्त (DCP) कुशल पाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उत्तम नगर थाना पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 125A के तहत एफआईआर संख्या 280/2026 दर्ज की है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि कार गलत साइड से तो नहीं आ रही थी। साथ ही, कार के अंदर कुछ बोतलें मिलने से पुलिस को शक है कि ड्राइवर नशे में था। फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।