Delhi: राजधानी दिल्ली और देश के कई हिस्सों में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहेगा। दिन में तेज लू चलेगी और रातें भी गर्म रहेंगी, जिसस
Delhi: राजधानी दिल्ली और देश के कई हिस्सों में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहेगा। दिन में तेज लू चलेगी और रातें भी गर्म रहेंगी, जिससे लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। दिल्ली में फिलहाल येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में कितना रहेगा तापमान और क्या है हाल
दिल्ली में 23 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा और तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जो सामान्य से 3 से 5 डिग्री ज्यादा है। 24 अप्रैल को गर्मी और बढ़ेगी और पारा 42-44 डिग्री तक पहुंच सकता है। 28 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 41-44 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। इसके अलावा, दिल्ली की हवा भी खराब हो गई है और 22 अप्रैल को AQI 216 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
देश के किन राज्यों में बढ़ेगी गर्मी
गर्मी का असर केवल दिल्ली तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भी पारा चढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार अलग-अलग राज्यों में तापमान का असर इस प्रकार रहेगा:
| क्षेत्र/राज्य |
तापमान में बदलाव/असर |
| उत्तर-पश्चिम भारत |
26 अप्रैल तक 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी |
| मध्य भारत |
26 अप्रैल तक 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी |
| महाराष्ट्र |
25 अप्रैल तक 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी |
| गुजरात |
24 से 27 अप्रैल के बीच भीषण गर्मी |
| पूर्वी भारत |
25 अप्रैल तक स्थिर, फिर मामूली गिरावट |
लू का असर पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी देखा जा रहा है।
क्या कहती है मौसम विभाग की रिपोर्ट
IMD के महानिदेशक मृत्युंजय मोपात्रा ने बताया कि विदर्भ, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार रहेगा और मई में कुछ जगह यह 44 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग के नियमों के मुताबिक, जब तापमान 40 डिग्री से ज्यादा और सामान्य से 4.5 डिग्री ऊपर होता है, तो उसे हीटवेव या लू माना जाता है। दिल्ली सरकार ने अभी तक इस साल के लिए हीट एक्शन प्लान का ऐलान नहीं किया है।