Delhi, UP और Bihar समेत 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में मॉनसून की एंट्री से उमस से मिली राहत
Delhi: दिल्ली के लोगों के लिए राहत की खबर है क्योंकि शहर में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से लोग भारी उमस और चिपचिपी गर्मी से परेशान थे, जहां तापमान 35 डिग्री होने के बावजूद महसूस 45 डिग्री तक हो रहा था। अब
Delhi: दिल्ली के लोगों के लिए राहत की खबर है क्योंकि शहर में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से लोग भारी उमस और चिपचिपी गर्मी से परेशान थे, जहां तापमान 35 डिग्री होने के बावजूद महसूस 45 डिग्री तक हो रहा था। अब बारिश शुरू होने से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से छुटकारा मिला है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 जुलाई को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित 11 राज्यों में बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक यहाँ न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रह सकता है।
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने 2 जुलाई की देर रात आधिकारिक तौर पर दिल्ली में प्रवेश किया। यह अपनी सामान्य तारीख 27 जून के मुकाबले पांच दिन की देरी से आया है। मॉनसून के आते ही दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखी गई। उस दौरान हवा में नमी का स्तर 95 प्रतिशत तक पहुंच गया था।
IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश यादव ने बताया कि मॉनसून अब पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों को कवर कर चुका है और अगले 2-3 दिनों में इन राज्यों के बाकी इलाकों में भी पहुंच जाएगा। इससे उत्तर भारत के बड़े हिस्से में गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। इससे पहले स्काईमेट के विशेषज्ञों ने बताया था कि पाकिस्तान से आने वाली शुष्क हवाओं और अरब सागर की नमी की वजह से दिल्ली में तापमान और उमस दोनों ज्यादा थे।