Delhi University में एडमिशन के लिए AI से बनाए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने पर रोक, पकड़े गए तो रद्द होगी उम्मीदवारी
Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस बीच यूनिवर्सिटी ने उन छात्रों को सख्त चेतावनी दी है जो एडमिशन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने या डि
Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया तेज हो गई है। इस बीच यूनिवर्सिटी ने उन छात्रों को सख्त चेतावनी दी है जो एडमिशन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने या डिजिटल तरीके से एडिट किए गए दस्तावेज जमा कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी का कहना है कि ऐसे फर्जी कागजात अपलोड करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
DU एडमिशन ब्रांच ने पाया कि कई उम्मीदवार मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और दिव्यांगता प्रमाण पत्र जैसे जरूरी कागजों को AI टूल्स या फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर के जरिए बदल रहे हैं। यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि CSAS पोर्टल पर केवल असली दस्तावेजों की स्कैन कॉपी ही अपलोड करनी होगी। अगर किसी भी स्तर पर डिजिटल छेड़छाड़ या फर्जीवाड़ा पकड़ा गया, तो बिना किसी नोटिस के उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन या एडमिशन रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावा, यूनिवर्सिटी ऐसे छात्रों पर कानूनी कार्रवाई भी कर सकती है और जमा की गई फीस भी वापस नहीं मिलेगी।
फर्जीवाड़े को रोकने के लिए यूनिवर्सिटी ने अब एडवांस्ड वेरिफिकेशन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल शुरू कर दिया है, जो आसानी से पकड़ लेगा कि मार्कशीट या सर्टिफिकेट के साथ छेड़छाड़ हुई है या नहीं। साथ ही पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मल्टी-लेवल वेरिफिकेशन सिस्टम भी लागू किया गया है।
एडमिशन के ताजा आंकड़ों की बात करें तो 19-20 जुलाई 2026 तक अंडरग्रेजुएट एडमिशन के पहले राउंड में 93,033 उम्मीदवारों को सीटें मिलीं। इनमें से 81,979 उम्मीदवारों ने अपनी सीट स्वीकार की है और 45,316 छात्रों ने 20 जुलाई तक अपना एडमिशन कन्फर्म कर लिया है।
| तारीख | महत्वपूर्ण इवेंट |
|---|---|
| 21 जुलाई (रात 11:59 तक) | पहले राउंड के अप्रूव्ड उम्मीदवारों के लिए फीस भरने की आखिरी तारीख |
| 25 जुलाई (दोपहर तक) | CSAS की दूसरी एलोकेशन लिस्ट जारी होगी |
| 25-26 जुलाई | दूसरे राउंड में सीट पाने वाले छात्र अपनी सीट स्वीकार कर सकेंगे |
| 25-27 जुलाई | कॉलेज दूसरे राउंड के आवेदनों की जांच और अप्रूवल करेंगे |
| 28 जुलाई (रात 11:59 तक) | दूसरे राउंड के अप्रूव्ड छात्रों के लिए फीस जमा करने की डेडलाइन |
| 25 जुलाई | PG स्पॉट राउंड-I की शुरुआत होगी |