Delhi University के VC योगेश सिंह दोबारा नियुक्त, 5 साल के लिए मिला दूसरा कार्यकाल

Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के वाइस चांसलर प्रोफेसर योगेश सिंह को केंद्र सरकार ने दोबारा इसी पद पर नियुक्त किया है। उन्हें अगले पांच साल के लिए दूसरा कार्यकाल मिला है। शिक्षा मंत्रालय ने 2 जुलाई 2026 को इस संबंध में आ

Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के वाइस चांसलर प्रोफेसर योगेश सिंह को केंद्र सरकार ने दोबारा इसी पद पर नियुक्त किया है। उन्हें अगले पांच साल के लिए दूसरा कार्यकाल मिला है। शिक्षा मंत्रालय ने 2 जुलाई 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया, जिसके बाद वह 8 अक्टूबर 2026 से अपनी दूसरी पारी शुरू करेंगे।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी वाइस चांसलर को दोबारा इसी पद के लिए चुना गया है। पहले यहाँ नियम था कि मौजूदा VC को दोबारा नियुक्ति के लिए अन्य उम्मीदवारों की तरह नए सिरे से आवेदन करना पड़ता था। लेकिन अब यूनिवर्सिटी के नियमों (Statutes) में बदलाव किया गया है, जिससे यह संभव हो पाया।

केंद्र सरकार ने अक्टूबर 2023 में यूनिवर्सिटी के नियमों में संशोधन किया था, जिसे 17 अक्टूबर 2023 को गजट नोटिफिकेशन के जरिए लागू किया गया। नियम 11-F(4) में बदलाव कर यह प्रावधान जोड़ा गया कि वाइस चांसलर पांच साल के कार्यकाल के बाद दोबारा नियुक्ति के लिए पात्र होंगे। दिलचस्प बात यह है कि यह प्रस्ताव करीब दस साल पुराना था, जिसे यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव काउंसिल ने मार्च 2014 में ही पास कर दिया था।

प्रोफेसर योगेश सिंह ने पहली बार 8 अक्टूबर 2021 को यह जिम्मेदारी संभाली थी। उनकी इस दोबारा नियुक्ति को भारत की राष्ट्रपति ने मंजूरी दी है, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी की विजिटर भी हैं। शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति ने प्रोफेसर योगेश सिंह की दोबारा नियुक्ति पर अपनी मुहर लगा दी है।