Delhi University UG Admission: CSAS राउंड 2 की अलॉटमेंट लिस्ट आज होगी जारी, जानिए आगे की पूरी प्रक्रिया
Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। CSAS UG राउंड 2 की सीट अलॉटमेंट लिस्ट आज, 25 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे जारी की जाएगी। जिन छात्रों ने CUET UG 2026 की पर
Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। CSAS UG राउंड 2 की सीट अलॉटमेंट लिस्ट आज, 25 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे जारी की जाएगी। जिन छात्रों ने CUET UG 2026 की परीक्षा दी थी, वे अब पोर्टल पर जाकर अपना अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं।
सीट मिलने के बाद छात्रों को कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे ताकि उनका एडमिशन पक्का हो सके। जिन उम्मीदवारों को दूसरे राउंड में सीट मिली है, उन्हें 26 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक CSAS UG पोर्टल के जरिए अपनी सीट स्वीकार करनी होगी। इसके बाद कॉलेज प्रशासन 27 जुलाई की रात तक दस्तावेजों की जांच और आवेदन की मंजूरी का काम पूरा करेगा।
एडमिशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए फीस जमा करना सबसे जरूरी है। फीस भरने की आखिरी तारीख 28 जुलाई 2026 रात 11:59 बजे तक तय की गई है। यूनिवर्सिटी ने यह भी साफ किया है कि अगर कोई छात्र सीट स्वीकार करने या फीस जमा करने में देरी करता है, तो उसकी अलॉटमेंट रद्द कर दी जाएगी। दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्नातक कोर्स का नया शैक्षणिक सत्र भी 28 जुलाई 2026 से ही शुरू होने वाला है।
पहले राउंड के आंकड़ों पर नजर डालें तो करीब 61,000 से ज्यादा छात्रों ने अपना एडमिशन कन्फर्म किया था, जिसमें कुल 63,756 सीटें भरी गईं। इनमें से 15,265 छात्रों ने अपनी सीट को ‘Freeze’ कर दिया था, यानी वे उसी सीट पर संतुष्ट थे। वहीं 48,153 छात्रों ने ‘Upgrade’ का विकल्प चुना था, ताकि उन्हें दूसरे राउंड में अपनी पसंद का बेहतर कॉलेज या कोर्स मिल सके।