Delhi University UG Admission 2026: फेज 2 की प्रक्रिया शुरू, 16 जुलाई को आएगी पहली अलॉटमेंट लिस्ट

Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है। यूजी एडमिशन 2026 के फेज 2 की प्रक्रिया आज 3 जुलाई से शुरू हो गई है। अब उम्मीदवार CSAS पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद के कॉलेज

Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए जरूरी खबर है। यूजी एडमिशन 2026 के फेज 2 की प्रक्रिया आज 3 जुलाई से शुरू हो गई है। अब उम्मीदवार CSAS पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद के कॉलेज और प्रोग्राम चुन सकते हैं। पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट 16 जुलाई को जारी की जाएगी।

एडमिशन की इस प्रक्रिया में फेज 2 का समय 3 जुलाई से शुरू होकर 11 जुलाई की रात 11:59 बजे तक रहेगा। अगर किसी छात्र को अपने रजिस्ट्रेशन की जानकारी में कोई गलती दिखती है, तो उसके लिए 10 जुलाई सुबह 10 बजे से 11 जुलाई की रात तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। इसके बाद 12 जुलाई को शाम 5 बजे सिम्युलेटेड रैंक जारी की जाएगी, जिसे देखने के बाद छात्र 13 जुलाई शाम 4:59 बजे तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स में बदलाव कर सकेंगे।

एडमिशन से जुड़ी जरूरी तारीखों की जानकारी नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:

महत्वपूर्ण इवेंट तारीख और समय
फेज 2 (कॉलेज और प्रोग्राम चुनना) 3 जुलाई से 11 जुलाई (रात 11:59 बजे तक)
करेक्शन विंडो 10 जुलाई (सुबह 10 बजे) से 11 जुलाई तक
सिम्युलेटेड रैंक की घोषणा 12 जुलाई, शाम 5 बजे
पसंद बदलने का मौका 12 जुलाई शाम 5 बजे से 13 जुलाई शाम 4:59 बजे तक
पहली अलॉटमेंट लिस्ट 16 जुलाई, शाम 5 बजे
पहली सीट स्वीकार करने की तारीख 16 जुलाई से 18 जुलाई
कॉलेज द्वारा वेरिफिकेशन 20 जुलाई तक
पहली राउंड की फीस जमा करने की डेडलाइन 21 जुलाई
दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट 25 जुलाई, दोपहर 12 बजे
दूसरी राउंड की फीस जमा करने की डेडलाइन 28 जुलाई
नया एकेडमिक सेशन शुरू 28 जुलाई 2026

यूनिवर्सिटी के नियमों के मुताबिक, एडमिशन पूरी तरह से CUET (UG)-2026 के स्कोर पर आधारित होगा। छात्रों के लिए यह जरूरी है कि उन्होंने उन विषयों में परीक्षा दी हो जिनमें उन्होंने 12वीं पास की है। फेज 2 में छात्रों को अपनी 12वीं के विषयों को CUET के टेस्ट पेपर के साथ मैप करना होगा।

डीन ऑफ एडमिशन हनीत गांधी ने बताया कि छात्र इस दौरान अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स भर सकते हैं। वहीं, कुलपति योगेश सिंह ने छात्रों को सलाह दी है कि वे घबराएं नहीं और ज्यादा से ज्यादा कोर्स और कॉलेज की पसंद भरें ताकि एडमिशन की संभावना बढ़ सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिन छात्रों के 12वीं के नंबर री-इवैल्यूएशन के बाद बदले हैं, वे 30 सितंबर तक अपने अपडेटेड डॉक्यूमेंट जमा कर सकते हैं।