Delhi University UG Admission 2026: पहले राउंड में 93,033 छात्रों को मिली सीट, 18 जुलाई तक करें स्वीकार

Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने साल 2026-27 के अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। Common Seat Allocation System (CSAS-UG) के तहत 16 जुलाई को शाम 5 बजे यह लिस्ट घोषित की गई। इस पहले राउंड म

Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने साल 2026-27 के अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। Common Seat Allocation System (CSAS-UG) के तहत 16 जुलाई को शाम 5 बजे यह लिस्ट घोषित की गई। इस पहले राउंड में कुल 93,033 छात्रों को अलग-अलग कॉलेजों में सीटें मिली हैं।

यूनिवर्सिटी ने 67 कॉलेजों के 221 प्रोग्राम्स में यह सीटें बांटी हैं। इस बार सिंगल गर्ल चाइल्ड कैटेगरी के 1,243 उम्मीदवारों और अनाथ बच्चों की श्रेणी के 242 उम्मीदवारों को भी सीटें दी गई हैं। आंकड़ों के मुताबिक, पहले राउंड में करीब 86.1% सीटों का अलॉटमेंट हुआ है। एडमिशन के लिए केवल CUET UG 2026 के स्कोर और प्रोग्राम की पात्रता को आधार बनाया गया है।

कुल 2,18,284 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 2,08,043 छात्रों ने जुलाई 13 तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी की थी। यूनिवर्सिटी ने लिस्ट तैयार करते समय छात्रों द्वारा दी गई 1.59 करोड़ से ज्यादा प्रेफरेंस को ध्यान में रखा है।

महत्वपूर्ण गतिविधि अंतिम तारीख और समय
सीट स्वीकार करने की समय सीमा 18 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
कॉलेज द्वारा वेरिफिकेशन और अप्रूवल 16 जुलाई से 20 जुलाई 2026 (शाम 4:59 बजे तक)
एडमिशन फीस जमा करने की तारीख 21 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
अपग्रेड का विकल्प चुनने की तारीख 21 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
नया सेशन और क्लासेस की शुरुआत 28 जुलाई 2026
दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट की घोषणा 25 जुलाई 2026 (दोपहर 12:00 बजे)

जिन छात्रों को सीट मिली है, उन्हें 18 जुलाई तक अपनी सीट स्वीकार करनी होगी, वरना उनका अलॉटमेंट अपने आप रद्द हो जाएगा। इसके बाद कॉलेज लेवल पर वेरिफिकेशन होगा और 21 जुलाई तक फीस जमा कर सीट पक्की करनी होगी। जो छात्र अपनी पसंद के बेहतर कॉलेज या कोर्स में जाना चाहते हैं, वे 21 जुलाई तक ‘Upgrade’ विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।