Delhi : दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। यूनिवर्सिटी ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट और अन्य पदों के लिए भर्ती निकाली है। कुल 11 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिसके लिए प्रक्रि
Delhi : दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर आई है। यूनिवर्सिटी ने प्रोजेक्ट साइंटिस्ट और अन्य पदों के लिए भर्ती निकाली है। कुल 11 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिसके लिए प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है।
किन पदों पर कितनी भर्ती निकली है
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अलग-अलग जिम्मेदारियों के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें साइंटिस्ट से लेकर क्लर्क लेवल तक के पद शामिल हैं। पदों का विवरण नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:
| पद का नाम |
कुल पद |
जरूरी योग्यता |
| प्रोजेक्ट साइंटिस्ट |
4 |
PhD और 6-8 साल का अनुभव |
| ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर सह एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर |
1 |
कंप्यूटर एप्लीकेशन या मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री |
| अकाउंट ऑफिसर |
1 |
कॉमर्स, फाइनेंस या बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन |
| डेटाबेस ऑपरेटर |
1 |
साइंस/इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन या 3 साल का डिप्लोमा |
| MTS |
4 |
किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से डिग्री या डिप्लोमा |
आवेदन कैसे करें और क्या है वेतन
इन पदों के लिए आवेदन ऑफलाइन तरीके से करना होगा। उम्मीदवारों को अपना बायोडाटा और जरूरी दस्तावेज सादे कागज पर तैयार करके डाक द्वारा भेजने होंगे। आवेदन ‘परियोजना प्रभारी, सीईएमडीई, केएसडीसी यमुना जैव विविधता पार्क, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली – 110007’ के पते पर भेजना होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 है।
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को उनकी पोस्ट के हिसाब से 30,000 रुपये से लेकर 1.25 लाख रुपये प्रति महीना तक वेतन मिलेगा। उम्मीदवारों का चयन उनके आवेदन की समीक्षा, जरूरी दस्तावेजों की जांच और क्षेत्रीय कार्य की उम्मीदों के आधार पर किया जाएगा।