Delhi University में छात्रों के लिए पेड इंटर्नशिप का मौका, हर महीने मिल सकते हैं 25,000 रुपये तक

Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के छात्रों के लिए कमाई और अनुभव का एक शानदार मौका आया है। यूनिवर्सिटी ने पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किए हैं, जिसके तहत छात्रों को अलग-अलग फील्ड में काम करने का मौका मिलेगा और इसके लिए उन्

Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के छात्रों के लिए कमाई और अनुभव का एक शानदार मौका आया है। यूनिवर्सिटी ने पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किए हैं, जिसके तहत छात्रों को अलग-अलग फील्ड में काम करने का मौका मिलेगा और इसके लिए उन्हें 25,000 रुपये तक का मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।

यह अवसर यूनिवर्सिटी के दो अलग-अलग माध्यमों से मिल रहे हैं। पहला है वाइस चांसलर इंटर्नशिप स्कीम (VCIS), जिसे डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर ऑफिस संभालता है। दूसरा है सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC), जो बाहरी कंपनियों के साथ मिलकर छात्रों को इंटर्नशिप और नौकरी दिलाने में मदद करता है।

वाइस चांसलर इंटर्नशिप स्कीम के तहत छात्र यूनिवर्सिटी के अलग-अलग विभागों में काम कर सकते हैं। इसमें रेगुलर इंटर्नशिप और समर इंटर्नशिप के दो विकल्प हैं। रेगुलर इंटर्नशिप में हफ्ते के 8 से 10 घंटे काम करना होता है और इसमें 5,000 से 5,500 रुपये महीना मिलता है। वहीं समर इंटर्नशिप में 15 से 20 घंटे काम करना होता है और इसका स्टाइपेंड 11,025 से 11,576 रुपये के बीच रहता है। इसके लिए छात्र को अपने कॉलेज हेड से एनओसी (NOC) और रिकमेंडेशन लेटर देना होगा।

वहीं, सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) के जरिए बाहरी कंपनियों में ज्यादा पैसे वाली इंटर्नशिप मिल रही है। जुलाई 2026 की अपडेट के मुताबिक, कुछ प्रमुख कंपनियों के ऑफर इस प्रकार हैं:

कंपनी का नाम फील्ड/कोर्स स्टाइपेंड (प्रति माह) अंतिम तिथि
Planet 9X Technologies BBA और BCom 25,000 रुपये + इंसेंटिव 29 जुलाई 2026
Internzvalley Sales और Marketing 15,000 रुपये + इंसेंटिव 29 जुलाई 2026
Be Quotient BA/MA Psychology 10,000 से 20,000 रुपये 25 जुलाई 2026

इच्छुक छात्र इन मौकों के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।