Delhi University के Kamala Nehru College को मिला ‘Zero-Waste Institution’ का दर्जा, दिल्ली का पहला ऐसा कॉलेज

Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी के Kamala Nehru College ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस कॉलेज को Solid Waste Management Rules, 2026 के तहत ‘Zero-Waste Institution’ के रूप में मान्यता दी गई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी

Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी के Kamala Nehru College ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस कॉलेज को Solid Waste Management Rules, 2026 के तहत ‘Zero-Waste Institution’ के रूप में मान्यता दी गई है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के इतिहास में यह पहला ऐसा कॉलेज है जिसे यह खास दर्जा मिला है।

यह सम्मान कॉलेज परिसर में आयोजित ‘Awareness on Zero-Waste Management Practices’ कार्यक्रम के दौरान दिया गया। MCD (सेंट्रल जोन) के डिप्टी कमिश्नर Shashwat Saurabh ने कॉलेज को यह सर्टिफिकेट सौंपा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कचरा प्रबंधन सबकी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे सिर्फ रिड्यूस, रियूज और रिसायकल तक सीमित न रहें, बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनकर बदलाव के ब्रांड एंबेसडर बनें।

कॉलेज की प्रिंसिपल Professor Pavitra Bhardwaj ने बताया कि 1964 में अपनी स्थापना के बाद से ही संस्थान कैंपस को इको-फ्रेंडली और कचरा मुक्त रखने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कॉलेज की Solid Liquid Resource Management (SLRM) कमेटी के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में MCD के असिस्टेंट कमिश्नर Rajiv Nayan और स्वच्छ सर्वेक्षण के ब्रांड एंबेसडर Shammi Talwar भी मौजूद थे। Shammi Talwar ने कचरे को उसके स्रोत पर ही अलग-अलग करने की जरूरत पर जोर दिया।

कॉलेज में पर्यावरण विज्ञान विभाग और ‘The Green Beans society’ नाम का एक क्लब है, जो 2017-18 से कचरा प्रबंधन और रेनवाटर हार्वेस्टिंग पर काम कर रहा है। कॉलेज की इस पूरी यात्रा को ‘Zero Waste Campus Journey’ नाम की एक डॉक्यूमेंट्री के जरिए भी दिखाया गया है, जिसे 30 अप्रैल 2026 को यूट्यूब पर जारी किया गया था।