Delhi University के प्रोफेसर पर गंभीर आरोप, छात्रों ने लगाया अभद्र टिप्पणी और नंबर कम करने का आरोप
Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज में पढ़ाने वाले दृष्टिबाधित (visually impaired) प्रोफेसर के खिलाफ छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई है। छात्रों का आरोप है कि प्रोफेसर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया और जानबूझकर उनके नंबर कम
Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज में पढ़ाने वाले दृष्टिबाधित (visually impaired) प्रोफेसर के खिलाफ छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई है। छात्रों का आरोप है कि प्रोफेसर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया और जानबूझकर उनके नंबर कम किए। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अब कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
छात्रों ने शिकायत में कहा कि संबंधित प्रोफेसर ने क्लास में अभद्र टिप्पणियां कीं और छात्रों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही यह आरोप भी लगाया गया कि इंटरनल असेसमेंट के दौरान प्रोफेसर ने व्यक्तिगत पसंद-नापसंद के आधार पर मार्किंग की, जिसकी वजह से कई छात्रों के नंबर काफी कम आए हैं।
कॉलेज की इंटरनल कंप्लेंट कमेटी (ICC) फिलहाल इन सभी आरोपों की बारीकी से जांच कर रही है। यूनिवर्सिटी अधिकारियों ने बताया कि ICC की रिपोर्ट 20 जून तक आने की उम्मीद है। इस रिपोर्ट के आधार पर 22 जून को मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के मुताबिक फैसला लिया जाएगा।