Delhi University की ग्लोबल रैंकिंग में बढ़त, QS World University Rankings 2027 में 6 पायदान ऊपर आया DU

Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने दुनिया भर के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। QS World University Rankings 2027 में यूनिवर्सिटी ने छह पायदान की छलांग लगाई है। इस उपलब्धि के बाद दिल्ली यूनिव

Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने दुनिया भर के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। QS World University Rankings 2027 में यूनिवर्सिटी ने छह पायदान की छलांग लगाई है। इस उपलब्धि के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी अब ग्लोबल लेवल पर 322वें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि पिछले साल यह 328वें नंबर पर थी।

यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने बताया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी भारतीय पब्लिक यूनिवर्सिटीज में अब भी पहले स्थान पर बनी हुई है। अगर सभी भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों की बात करें, तो DU देश में सातवें नंबर पर है। कुलपति ने इस कामयाबी का श्रेय यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों, छात्रों, रिसर्च करने वालों और स्टाफ की मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी पढ़ाई, रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में और बेहतर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

QS के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बेन सॉटर ने कहा कि भारतीय संस्थान अपनी अकादमिक प्रतिष्ठा और रिसर्च के प्रभाव के मामले में काफी तरक्की कर रहे हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी का ओवरऑल स्कोर भी 42.6 से बढ़कर 43.8 हो गया है। इस रैंकिंग को तय करने के लिए रिसर्च की क्वालिटी, एकेडमिक प्रतिष्ठा और नियोक्ताओं की राय जैसे मानकों का इस्तेमाल किया गया।

रैंकिंग में DU के अलावा IIT दिल्ली, IIT बॉम्बे, IIT मद्रास, IIT खड़गपुर, IISc बैंगलोर, IIT कानपुर, IIT रुड़की, IIT गुवाहाटी, जामिया मिलिया इस्लामिया, शूलिनी यूनिवर्सिटी, VIT, BITS पिलानी और मुंबई यूनिवर्सिटी जैसे संस्थान भी शामिल रहे।