Delhi के तुगलकाबाद में आवारा गाय ने मासूम बच्चे को कुचला, CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना
Delhi: राजधानी के तुगलकाबाद इलाके से एक बेहद डराने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक गली में एक आवारा गाय ने एक छोटे बच्चे पर हमला कर दिया और उसे दौड़ा-दौड़ाकर कुचलने लगी। इस दौरान बच्चे की चीखें पूरी गली में गूंजती रहीं
Delhi: राजधानी के तुगलकाबाद इलाके से एक बेहद डराने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक गली में एक आवारा गाय ने एक छोटे बच्चे पर हमला कर दिया और उसे दौड़ा-दौड़ाकर कुचलने लगी। इस दौरान बच्चे की चीखें पूरी गली में गूंजती रहीं, जिसे सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।
यह पूरी घटना पास में लगे एक CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्चा अपनी जान बचाने के लिए चिल्ला रहा था, लेकिन गाय लगातार उस पर हमला कर रही थी। जब स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकले, तब जाकर बच्चे को गाय के चंगुल से बचाया जा सका।
दिल्ली और NCR के इलाकों में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे पहले फरवरी 2024 में देवली में भी एक व्यक्ति की आवारा गाय के हमले से मौत हो गई थी। सड़कों पर घूम रहे इन बेसहारा पशुओं की वजह से आम लोगों और खासकर बच्चों के लिए खतरा बढ़ गया है।
इस समस्या को देखते हुए दिल्ली सरकार आवारा पशुओं के लिए नए नियम बनाने पर विचार कर रही है। मार्च 2025 तक सरकार आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए एक बिल लाने और गौशालाओं के लिए अलग से बजट रखने की योजना बना रही है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को आश्रय स्थलों में रखने के आदेश दिए हैं, लेकिन गायों और अन्य आवारा पशुओं के प्रबंधन के लिए स्थानीय निकायों पर दबाव बना हुआ है।