Delhi में ट्रैफिक जाम और मानसून की तैयारी को लेकर बड़ी बैठक, कई विभागों के अफसर रहे शामिल
Delhi: राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक की समस्या को दूर करने और मानसून के दौरान होने वाली दिक्कतों से निपटने के लिए एक अहम बैठक हुई। इस मीटिंग की अध्यक्षता स्पेशल सीपी ट्रैफिक मनीष अग्रवाल ने की। बैठक का मुख्य मकसद शहर में ट्
Delhi: राजधानी दिल्ली में ट्रैफिक की समस्या को दूर करने और मानसून के दौरान होने वाली दिक्कतों से निपटने के लिए एक अहम बैठक हुई। इस मीटिंग की अध्यक्षता स्पेशल सीपी ट्रैफिक मनीष अग्रवाल ने की। बैठक का मुख्य मकसद शहर में ट्रैफिक जाम को कम करने के उपायों की समीक्षा करना और बारिश के मौसम के लिए पुख्ता तैयारी करना था।
इस समन्वय बैठक में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण सरकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि कैसे अलग-अलग विभाग मिलकर काम करें ताकि दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट बेहतर हो सके और आम जनता को सफर में परेशानी न हो।
बैठक में हिस्सा लेने वाली मुख्य एजेंसियां इस प्रकार रहीं:
- NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया)
- DMRC (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन)
- DTC (दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन)
- PWD (पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट)
- MCD (नगर निगम दिल्ली)
- Tata Power DDL
- Delhi Jal Board
सभी विभागों ने मिलकर इस बात पर विचार किया कि मानसून के दौरान जलभराव और अन्य बाधाओं से ट्रैफिक को कैसे नियंत्रित किया जाए। इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी उपराज्यपाल (LG) को भी दी गई है।