Delhi में बारिश के बाद जलभराव की समस्या, ट्रैफिक पुलिस ने पहचाने 169 हॉटस्पॉट

Delhi: राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश की वजह से शहर के कई मुख्य इलाकों में पानी भर गया, जिससे सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। अब इस समस्या से निपटने

Delhi: राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश की वजह से शहर के कई मुख्य इलाकों में पानी भर गया, जिससे सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। अब इस समस्या से निपटने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन लिया है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शहर में ऐसे 169 यातायात स्थलों की पहचान की है जिन्हें ‘हॉटस्पॉट’ माना गया है। ये वो जगहें हैं जहां बारिश होते ही सबसे पहले और सबसे ज्यादा जलभराव की समस्या होती है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन हॉटस्पॉट्स की पहचान इसलिए की गई है ताकि बारिश के दौरान ट्रैफिक को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सके और लोगों को जाम से बचाया जा सके।