Delhi में सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिस हेड कॉन्स्टेबल की मौत, Singhu बॉर्डर पर तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
Delhi: दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ जहाँ ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिस हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी और ड्राइवर मौके से फरार हो गया। यह घटना शा
Delhi: दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ जहाँ ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिस हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी और ड्राइवर मौके से फरार हो गया। यह घटना शाम करीब 6 बजे अलीपुर पुलिस स्टेशन इलाके में हुई जब हेड कॉन्स्टेबल अमित ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, हेड कॉन्स्टेबल Amit नरेला ट्रैफिक सर्कल में तैनात थे। वह मुख्य GT करनाल रोड पर सिंघू गांव के पास यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे, तभी एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद उन्हें तुरंत नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली गाड़ी की पहचान कर ली है और फरार ड्राइवर की तलाश में छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि विभागीय कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।