Delhi: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 23 अप्रैल 2026 को उत्तरी कैंपस इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी की है। Kirori Mal College के आसपास कुछ कार्यक्रम होने की वजह से दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक ट्रैफिक प्
Delhi: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 23 अप्रैल 2026 को उत्तरी कैंपस इलाके में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी की है। Kirori Mal College के आसपास कुछ कार्यक्रम होने की वजह से दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। इस दौरान लोगों को जाम से बचने के लिए दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
किन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, Kirori Mal College के पास होने वाले फंक्शन्स की वजह से कई मुख्य रास्तों पर डायवर्जन लागू किया जा सकता है। प्रभावित होने वाले मुख्य इलाके इस प्रकार हैं:
- St. Stephen’s College
- Hindu College
- Kranti Chowk
- Patel Chest
- Mall Road
सफर करने वालों के लिए जरूरी निर्देश
ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें ताकि किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस ने साफ कहा है कि सुगम आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्तों (Alternate Routes) का प्रयोग करें। साथ ही, सड़क किनारे पार्किंग करने से बचें ताकि ट्रैफिक जाम न लगे और गाड़ियां आसानी से निकल सकें।