Delhi में संसद मार्च के कारण लगा भारी जाम, कनॉट प्लेस और मेट्रो रूट की स्थिति जान लें

Delhi: सोमवार को राजधानी के कई इलाकों में लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। संसद मार्च के चलते सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम यात्रियों को काफी परेशानी हुई। अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं

Delhi: सोमवार को राजधानी के कई इलाकों में लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। संसद मार्च के चलते सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम यात्रियों को काफी परेशानी हुई। अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो रूट की जानकारी जरूर ले लें।

संसद मार्च में शामिल प्रदर्शनकारियों की वजह से दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित रहा। कनॉट प्लेस इलाके में प्रदर्शनकारियों की काफी भीड़ जमा थी, हालांकि अब यह भीड़ काफी हद तक कम हो चुकी है, लेकिन कुछ लोग अब भी वहां मौजूद हैं।

यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट्स को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। अब मेट्रो अधिकारियों ने इन गेट्स को दोबारा खोल दिया है, जिससे यात्रियों की आवाजाही फिर से सामान्य हो गई है।