Delhi: राजधानी दिल्ली में 20 अप्रैल 2026 को यातायात व्यवस्था प्रभावित रहने वाली है। संस्कृत भारती कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम की वजह से DDU मार्ग और विष्णु दिगंबर मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम की आशंका है। दिल्ली ट्रैफिक प
Delhi: राजधानी दिल्ली में 20 अप्रैल 2026 को यातायात व्यवस्था प्रभावित रहने वाली है। संस्कृत भारती कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम की वजह से DDU मार्ग और विष्णु दिगंबर मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम की आशंका है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को परेशानी से बचाने के लिए पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी है ताकि लोग अपनी यात्रा की प्लानिंग सही से कर सकें।
ट्रैफिक कब और कहां प्रभावित रहेगा?
20 अप्रैल 2026 को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक DDU मार्ग और विष्णु दिगंबर मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। संस्कृत भारती कार्यालय का उद्घाटन सुबह 7:00 बजे होना है, जिसमें करीब 1500 लोगों के आने की उम्मीद है। इस वजह से ITO से मिंटो रोड तक DDU मार्ग के दोनों तरफ और विष्णु दिगंबर मार्ग पर जाम लग सकता है। पुलिस ने भारी वाहनों की आवाजाही को सीमित करने का भी फैसला लिया है।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग
अगर आपको नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाना है, तो पुलिस ने ये रास्ते अपनाने की सलाह दी है:
- ITO चौक से आउटर सर्कल होते हुए Chelmsford Road का इस्तेमाल करें।
- BSZ मार्ग से कोटला कट, माता सुंदरी लेन, मिर्दर्द चौक और मिंटो रोड होकर जा सकते हैं।
- BSZ मार्ग से दिल्ली गेट चौक, JLN मार्ग और मिंटो रोड वाला रास्ता भी लिया जा सकता है।
राजघाट वीवीआईपी दौरे का भी रहेगा असर
उसी दिन 20 अप्रैल को राजघाट पर वीवीआईपी दौरे के कारण सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच भी ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इसका असर ITO चौक से दिल्ली गेट (BSZ मार्ग), शांतिवन चौक से IP फ्लाईओवर, आसफ अली रोड, गुरु नानक चौक से रंजीत सिंह फ्लाईओवर और राजघाट DTC डिपो से रिंग रोड बाईपास जैसे रास्तों पर पड़ेगा।