Delhi में ट्रैफिक चालान निपटाने के लिए अब शनिवार-रविवार को भी लगेंगी कोर्ट, 5 जुलाई से शुरू होगी सुविधा
Delhi: दिल्ली में पेंडिंग ट्रैफिक चालानों के बोझ को कम करने के लिए अब वीकेंड बेंच की मदद ली जाएगी। लोक अदालत और इवनिंग कोर्ट के बाद अब शनिवार और रविवार को भी विशेष कोर्ट लगेंगे ताकि लोग अपने चालान का निपटारा कर सकें। यह
Delhi: दिल्ली में पेंडिंग ट्रैफिक चालानों के बोझ को कम करने के लिए अब वीकेंड बेंच की मदद ली जाएगी। लोक अदालत और इवनिंग कोर्ट के बाद अब शनिवार और रविवार को भी विशेष कोर्ट लगेंगे ताकि लोग अपने चालान का निपटारा कर सकें। यह व्यवस्था 5 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है।
यह पूरी पहल न्यायपालिका और Delhi Traffic Police के साझा प्रयास से शुरू की जा रही है। इसका मुख्य मकसद उन लोगों को राहत देना है जो कामकाजी होने के कारण हफ्ते के बीच में कोर्ट नहीं जा पाते। दिल्ली की 11 जिला अदालतों में कुल 22 बेंच बनाए जाएंगे। अनुमान है कि हर बेंच रोजाना करीब 700 चालान केस निपटाएगी।
आंकड़ों की बात करें तो 15 जून 2026 तक दिल्ली में कुल 4.3 करोड़ ट्रैफिक चालान और कैमरा नोटिस पेंडिंग हैं। इसमें 1 करोड़ से ज्यादा ऑन-द-स्पॉट चालान और 3.3 करोड़ ऑटोमेटेड कैमरों से जारी नोटिस शामिल हैं। साल 2026 में अब तक 42.2 लाख चालान काटे गए, जिनमें से करीब 96.5 प्रतिशत यानी 40.7 लाख चालान अब भी पेंडिंग हैं।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, साल 2026 में सबसे ज्यादा उल्लंघन बिना हेलमेट गाड़ी चलाने और गलत पार्किंग के मामले में देखे गए। अब इन लंबित मामलों को तेजी से खत्म करने के लिए वीकेंड कोर्ट का सहारा लिया जा रहा है।