Delhi: राजधानी दिल्ली में आज 19 अप्रैल को कई बड़े आयोजन होने वाले हैं, जिसकी वजह से ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। शहर में मैराथन, धार्मिक कार्यक्रम और कुछ प्रदर्शन होने की वजह से कई मुख्य रास्तों पर गाड़ियों की आ
Delhi: राजधानी दिल्ली में आज 19 अप्रैल को कई बड़े आयोजन होने वाले हैं, जिसकी वजह से ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। शहर में मैराथन, धार्मिक कार्यक्रम और कुछ प्रदर्शन होने की वजह से कई मुख्य रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही बदली गई है। अगर आप आज ऑफिस या किसी जरूरी काम से बाहर निकल रहे हैं, तो रूट की जानकारी जरूर ले लें ताकि आप जाम में न फंसें।
मैराथन और प्रदर्शन से किन रास्तों पर पड़ेगा असर
जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में सुबह 5 बजे से 9:30 बजे तक “IPA-नीराथन” मैराथन होगी। इस वजह से डीडीयू मार्ग और स्टेडियम के आसपास भारी डायवर्जन रहेगा। सुबह 5 से 9:30 बजे तक बी.पी. मार्ग, लोधी रोड और मथुरा रोड जैसे रास्तों पर भारी वाहनों का आना-जाना पूरी तरह बंद रहेगा। हालांकि, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी इमरजेंसी गाड़ियों को रास्ता दिया जाएगा।
रोहिणी में शिव महापुराण कथा के कारण ट्रैफिक बदलाव
रोहिणी के स्वर्ण जयंती पार्क में 16 से 24 अप्रैल तक शिव महापुराण कथा चल रही है। आज 19 अप्रैल को यहाँ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने की उम्मीद है। पुलिस ने राम मूर्ति पासी मार्ग, के.एन. काटजू मार्ग और एच.एल. परवाना मार्ग पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी है। ट्रैफिक को रिठाला मेट्रो स्टेशन, द्वारकाधीश चौक और बंसल भवन सेक्टर 15 की तरफ से मोड़ा जा सकता है।
प्रमुख रूट डायवर्जन की पूरी जानकारी
| इलाका/रास्ता |
बदलाव/डायवर्जन |
| मेहर चंद मार्केट |
भारी गाड़ियाँ सेवा नगर और जोरबाग से अरविंदो मार्ग की ओर मोड़ी जाएंगी |
| कोटला रेड लाइट |
ट्रैफिक को डिफेंस कॉलोनी मार्केट रोड की तरफ भेजा जाएगा |
| जेएलएन स्टेडियम गेट 17 |
वाहनों को सीजीओ कॉम्प्लेक्स होते हुए लाला लाजपत राय मार्ग की ओर भेजा जाएगा |
| नीला गुंबद |
लोधी रोड जाने की अनुमति नहीं, बारापुला फ्लाईओवर या लाला लाजपत राय मार्ग का उपयोग करें |
| मूलचंद |
चिड़ियाघर जाने वाले वाहनों को लोधी फ्लाईओवर के बजाय मथुरा रोड मोड़ा जाएगा |
| रोहिणी सेक्टर-10 |
पार्किंग प्रतिबंधित, आउटर रिंग रोड और रिठाला मेट्रो के पास डायवर्जन संभव |
दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें। गाड़ियों को केवल तय पार्किंग में ही खड़ा करें, वरना पुलिस गाड़ी टो कर ले जाएगी और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। ताजी जानकारी के लिए ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल चेक करते रहें।