Delhi में संसद सत्र को लेकर ट्रैफिक अलर्ट, इन रास्तों पर जाने से बचें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Delhi: संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई 2026 से शुरू हो गया है, जिसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। इस वजह से सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। अगर आप आज या आने वाले दिनों में इन रा
Delhi: संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई 2026 से शुरू हो गया है, जिसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। इस वजह से सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। अगर आप आज या आने वाले दिनों में इन रास्तों से गुजरने वाले हैं, तो पुलिस की एडवाइजरी जरूर पढ़ लें ताकि आप जाम से बच सकें।
संसद का यह सत्र 13 अगस्त 2026 तक चलेगा। इस दौरान VIP और VVIP मूवमेंट बढ़ेगा, इसलिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने न्यू दिल्ली रेंज में विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और जरूरत से ज्यादा समय लेकर निकलें। भीड़ कम करने के लिए पुलिस ने दिल्ली मेट्रो और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने को कहा है। साथ ही, न्यू दिल्ली जिले में धारा 163 (BNSS) के तहत पाबंदी लागू है ताकि किसी भी तरह के अनधिकृत जमावड़े को रोका जा सके।
इन रास्तों और चौराहों पर जाने से बचें:
- सड़कें: रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आजाद रोड, के. कामराज मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोक रोड, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग और रकाब गंज गुरुद्वारा रोड।
- चौराहे: विजय चौक, बोट क्लब, रेल भवन राउंडअबाउट, सुनहरी मस्जिद, पटेल चौक, बूटा सिंह, प्राइम चौक, GRG और जलेबी चौक।
इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल:
- जनपथ, विनय मार्ग, कनॉट प्लेस का आउटर सर्कल, बाबा खड़क सिंह मार्ग, मन सिंह रोड, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, RML राउंडअबाउट, मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड, 11 मूर्ति और सरदार पटेल मार्ग।
ताजा जानकारी के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल देख सकते हैं।