Delhi में संसद के मॉनसून सत्र को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों से बचने की सलाह; देखें पूरी लिस्ट
Delhi: राजधानी दिल्ली में संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो गया है, जिसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 20 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस सत्र के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने
Delhi: राजधानी दिल्ली में संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो गया है, जिसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 20 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस सत्र के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए एक विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें ताकि उन्हें जाम का सामना न करना पड़े।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है और हालात के हिसाब से किसी भी समय रास्तों में बदलाव किया जा सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे जहां तक हो सके दिल्ली मेट्रो या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। साथ ही, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें और धैर्य बनाए रखें।
संसद भवन के आसपास के कई इलाकों में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। पुलिस ने खासतौर पर कुछ रास्तों और चौराहों से बचने को कहा है ताकि आम जनता को परेशानी न हो।
| इन रास्तों से बचें (Avoid Routes) | इन चौराहों पर भीड़ हो सकती है | वैकल्पिक रास्ते (Alternative Routes) |
|---|---|---|
| रफी मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मौलाना आजाद रोड, के. कामराज मार्ग, रायसीना रोड, राजेंद्र प्रसाद रोड, संसद मार्ग, अशोका रोड, तालकटोरा रोड, पंडित पंत मार्ग और रकाबगंज गुरुद्वारा रोड | विजय चौक, बोट क्लब, रेल भवन गोलचक्कर, सुनेहरी मस्जिद गोलचक्कर, पटेल चौक गोलचक्कर, बूटा सिंह गोलचक्कर, प्राइम चौक गोलचक्कर, जीआरजी गोलचक्कर और जलेबी चौक | जनपथ, मान सिंह रोड, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, शांति पथ, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग और पंचशील मार्ग |
नए पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया है। इस बीच ‘कॉकरच जनता पार्टी’ (CJP) द्वारा ‘चलो संसद’ मार्च की योजना भी सामने आई है, हालांकि प्रशासन ने इसके लिए अनुमति नहीं दी है। किसी भी जानकारी या मदद के लिए लोग ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1095, 011-25844444 या व्हाट्सएप नंबर 8750871493 पर संपर्क कर सकते हैं।