Delhi में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 30 जुलाई से 11 अगस्त तक इन रास्तों पर लग सकता है जाम
Delhi: दिल्ली में कांवड़ यात्रा के चलते सड़क यातायात पर बड़ा असर पड़ने वाला है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 30 जुलाई 2026 से 11 अगस्त 2026 तक के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कांवड़ियों की भीड़ और जगह-जगह लगने वाले शिविरो
Delhi: दिल्ली में कांवड़ यात्रा के चलते सड़क यातायात पर बड़ा असर पड़ने वाला है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 30 जुलाई 2026 से 11 अगस्त 2026 तक के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कांवड़ियों की भीड़ और जगह-जगह लगने वाले शिविरों की वजह से शहर के कई हिस्सों में गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो सकती है।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के वेस्टर्न रेंज (Western Range) के कई रास्तों पर ट्रैफिक मूवमेंट प्रभावित होने की संभावना है। इस दौरान सड़क पर कांवड़ियों की भारी भीड़ रहेगी, जिससे आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है। पुलिस ने सलाह दी है कि लोग अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें ताकि उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
आम जनता से यह अपील की गई है कि वे प्रभावित रास्तों पर जाने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। साथ ही, सड़क पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। अपनी यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक अपडेट्स पर नज़र रखें।