Delhi में Bharat Tex 2026 के चलते ट्रैफिक रूट बदले, मथुरा रोड और भैरोन मार्ग पर पार्किंग बैन

Delhi: राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में Bharat Tex 2026 का आयोजन हो रहा है। इस बड़े कार्यक्रम की वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 14 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। कार्यक्रम का समय

Delhi: राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में Bharat Tex 2026 का आयोजन हो रहा है। इस बड़े कार्यक्रम की वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 14 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। कार्यक्रम का समय सुबह 10:00 बजे से रात 9:00 बजे तक रहेगा, जिसे देखते हुए सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन और पाबंदियां लगाई जा सकती हैं।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, मथुरा रोड और भैरोन मार्ग जैसे मुख्य रास्तों पर सबसे ज्यादा असर पड़ने की संभावना है। इन सड़कों और इनके आसपास के इलाकों में सुबह 8:00 बजे से रात 11:00 बजे तक किसी भी गाड़ी को खड़ा करने या रोकने की अनुमति नहीं होगी। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा सकती है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने उन लोगों के लिए खास सलाह जारी की है जो ISBT, रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट जा रहे हैं। भीड़भाड़ और जाम से बचने के लिए यात्रियों को अपनी यात्रा की प्लानिंग पहले से करने और जहां तक हो सके पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने को कहा गया है। ताजा अपडेट्स के लिए लोगों को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक चैनलों से जुड़े रहने की सलाह दी गई है।