Delhi: डॉ. बी.आर. आंबेडकर की 135वीं जयंती के मौके पर मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को मध्य दिल्ली में बड़ी शोभा यात्रा और जनसभा होने वाली है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सोमवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। मंगलवार सुबह
Delhi: डॉ. बी.आर. आंबेडकर की 135वीं जयंती के मौके पर मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को मध्य दिल्ली में बड़ी शोभा यात्रा और जनसभा होने वाली है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सोमवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है। मंगलवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक शहर के कई हिस्सों में गाड़ियों के आने-जाने पर पाबंदी रहेगी और रूट बदले जाएंगे।
कल कहां-कहां रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध और क्या है प्रोग्राम
रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक बड़ी जनसभा होगी। इसके बाद यहां से एक शोभा यात्रा शुरू होगी जो पहाड़गंज स्थित डॉ. आंबेडकर भवन तक जाएगी। दिल्ली सरकार 10 से 14 अप्रैल तक भीम ज्योति उत्सव और संविधान पर आधारित कई कार्यक्रम भी चला रही है।
इन रास्तों पर जाने से बचें और देखें डायवर्जन लिस्ट
पुलिस ने सलाह दी है कि जे.एल.एन. मार्ग, आसफ अली रोड, चमन लाल मार्ग, अजमेरी गेट, मिंटो रोड और रानी झांसी मार्ग जैसे रास्तों पर भारी भीड़ रहेगी, इसलिए यहां जाने से बचें। दिल्ली गेट और मिंटो रोड जैसे एंट्री पॉइंट्स पर भारी वाहनों के प्रवेश को रोका जा सकता है।
| प्रमुख प्रभावित इलाके और मार्ग |
| अजमेरी गेट, श्रद्धानंद मार्केट, खारी बावली, कुतुब रोड, सदर बाजार |
| बाड़ा टूटी चौक, पहाड़ी धीरज, फिल्मिस्तान सिनेमा, मानिकपुरा, सिद्धिपुरा |
| ईस्ट पार्क रोड, डी.बी. गुप्ता रोड, गुरु रविदास मार्ग, देव नगर |
| कीकर वाला चौक, हाथी वाला चौक, रेगर पुरा, आर्य समाज रोड |
| डॉ. आंबेडकर मार्ग और रानी झांसी रोड |